Mon, Jun 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नगर आयुक्त की गंदगी पर पड़ी नजर

by manish • October 6, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान तीन क्षेत्रों में क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक-एक दिन वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।

श्री चौधरी प्रात: औरंगाबाद से पुलिस लाइन, पुराना बस अड्डा, होलीगेट से भरतपुर गेट, डीग गेट तथा भूतेश्वर तिराहा से कृष्णा नगर होते हुए गोवर्धन चौराहा तक पहुंचे। निरीक्षण के दौरान औरंगाबाद क्षेत्र में दुकानों के बाहर आत्यधिक गंदगी पाई गई । इसके बाद जोन प्रभारी औरंगाबाद के विरुद्ध स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए एक दिन का वेतन बाधित किए जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ेः -वृंदावन में कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते नगर आयुक्त शशांक चौधरी।

नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने जाहिर की नाराजगी – Mathura News

पुराना बस अड्डा पर निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई गई। क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक स्थल पर अनुपस्थित मिले। इस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक का स्पष्टीकरण जारी करते हुए एक दिन का वेतन बाधित किये जाने के निर्देश दिए गए । होली गेट पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक के कार्य से अनुपस्थित मिलने पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक का स्पष्टीकरण जारी करते हुए एक दिन का वेतन बाधित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.