Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अब छह यूनिट के पात्र गृहस्थियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

by manish • September 25, 2023

अब छह यूनिट के पात्र गृहस्थियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  स्वास्थ्य विभाग ने आपूर्ति विभाग व महानगर के जनप्रतिनिधियों के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने की गति तेज करने के लिए मंथन किया । अब वर्ष 2011 की बीपीएल सूची के लाभार्थियों के अलावा 6 यूनिट के पात्र गृहस्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा, एसीएमओ डॉ. भूदेव आदि उपस्थित थे। नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव ने बताया कि इस कार्य में जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकत्रियों का सहयोग लिया जाएगा। राशन दुकान के माध्यम से ये कार्ड बनाए जाएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.