Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव कल

by manish • October 5, 2023

बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव कल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  बार एसोसिएशन के छह अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। एसोसिएशन की बौहरे कंहैया लाल सभागार में हुई साधारण सभा में प्रत्याशियों ने अपना परिचय देते हुए अधिवक्ता वोटर्स के सामने अपनी बात रखी।

एसोसिएशन का चुनाव कल सुबह नौ से चुनाव शुरु हो जाएगा। इस चुनाव में छह पदों के लिए 33 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य सभी छह पदों पर होने वाले चुनाव के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में है।

अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल सिंह, त्रिलोकचंद शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, कन्हैया लाल शर्मा,राघवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह तथा प्रदीप कुमार शर्मा चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए विमल कुमार यादव, गिर्राज सिंह बघेल, उमेशचंद शर्मा, मदन मोहन पांडेय, सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, भानु प्रकाश गौतम, देवेंद्र सिंह इंसान एवं संजय शर्मा, सचिव पद के लिए भानु प्रताप सिंह, गोपाल गौतम आई, विक्रम ंस्ािंह, शिव कुमार लवानिया एवं पूजा शर्मा, संयुक्त सचिव के लिए दीपक गुप्ता, नोबल तोमर,सुनील शर्मा,सुरेंद्र शर्मा, सुशील सागर, रुचि गौतम और आॅडीटर के लिए यशवंत सिंह, देवकी नंदन शर्मा, मधु भार्गव एवं योगेश कुमार है। कोषाध्यक्ष के लिए पंकज कुमार गोला व विनोद कुमार शर्मा ने नामांकन किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.