Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली के दो शातिर चोर गिरफ्तार,दिल्ली में एक दर्जन चोरी के हैं मुकदमे

by manish • October 7, 2023

दिल्ली के दो शातिर चोर गिरफ्तार,दिल्ली में एक दर्जन चोरी के हैं मुकदमे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। नौहझील पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट के समीप नोएडा -आगरा रोड पर दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे छह लैपटॉप और आठ चार्जर, 11 मोबाइल और देशी तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। दोनों चोरों पर एक दर्जन चोरी के मामले दर्ज हैं।
बाजना कट चौकी प्रभारी दिलीप कुमार यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा एवं चेकिंग के लिए पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच नोएडा से आगरा जाने वाले मार्ग पर आते दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लैपटॉप, चार्जर मोबाइल व चार्जर बरामद हुए। जानकारी करने पर पता लगा दोनों शातिर चोर हैं। उन पर दिल्ली में एक दर्जन चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.