Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

माध्यमिक स्तर की जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं।

by manish • September 25, 2023

माध्यमिक स्तर की जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं।

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। माध्यमिक स्तर की जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता ( अंडर 14 व 19 बालक/बालिका ) का आयोजन चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज में हुआ। बालक 14 वर्ग सिंगल के विजेता जवाहर इंटर कालेज के छात्र हिमांशु चौधरी, बालिका वर्ग में केआर गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा भूमिका रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता संयोजक व चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश माहेश्वरी ने किया। संचालन जिला क्रीड़ा सचिव व राधाकृष्ण इंटर कालेज उस्फार के प्रधानाचार्य डा. पदम सिंह कौंतेय ने किया। निर्णायक मंडल में विनोद पाल, राहुल शर्मा, पंकज राणा,सर्वेश सोलंकी, डीके. सिंह, राकेश साहू ,अमित गौतम ,जय प्रकाश,रूबी पंवार, ममता राजपूत ,महेंद्र,रवि प्रकाश, अवधेश यादव, गोविंद शरण गौतम,रंजीत सेमिल, चन्द्रशेखर एवं राजेंद्र सिंह शामिल थे।

प्रतियोगिता का परिणाम बालक वर्ग 14 के उप विजेता युगांक कुंतल (कृष्णचंद गांधी सरस्वती विद्या मंदिर), बालिका वर्ग 14 के उप विजेता प्राची (किशोरी रमण गर्ल्स इण्टर कॉलेज), बालक वर्ग19 के विजेता सुमित सैनी (जवाहर विद्यालय इण्टर कॉलेज), उप विजेता अरिहंत मिश्रा (पार्वती राधा किशन फोमरा स्कूल), बालिका वर्ग 19 की विजेता गजाला (किशोरी रमण गर्ल्स इण्टर कॉलेज), उप विजेता अपूर्वा (पार्वती राधाकिशन फोमरा स्कूल) रही।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.